मारपीट में सरपंच समेत पांच जख्मी फोटो -27कैप्सन- ठेला पर उपचार के लिए जातीं सरपंच सरिता देवी.प्रतिनिधि, कुनौली वार्ड नंबर छह में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सरपंच सरिता देवी समेत दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुनौली लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अकेला ने एक जख्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए निर्मली भेजा गया है. घायल सरपंच सरिता देवी के पति महेश ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को टट्टी लगाने को लेकर पड़ोस के ही विनोद कुमार एवं अन्य के साथ कहासुनी हो गयी. इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने मारपीट करना प्रारंभ कर दिया. इस घटना में उनकी पत्नी सरिता देवी को सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं मुनेश्वर ठाकुर, ललन एवं उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. इस घटना में दूसरे पक्ष के विनोद कुमार भी जख्मी हैं, जिनका उपचार निर्मली में ही चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मारपीट में सरपंच समेत पांच जख्मी
मारपीट में सरपंच समेत पांच जख्मी फोटो -27कैप्सन- ठेला पर उपचार के लिए जातीं सरपंच सरिता देवी.प्रतिनिधि, कुनौली वार्ड नंबर छह में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में सरपंच सरिता देवी समेत दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य […]
