नि:शक्तों के साथ न करें भेदभाव : डीएम

नि:शक्तों के साथ न करें भेदभाव : डीएम विश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम फोटो – 8 से 10कैप्सन – संबोधित करते डीएम एम रामचंद्रु डू, उपस्थित नि:शक्त व ह्वील चेयर देते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, सुपौलविश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार को सामाजिक […]

नि:शक्तों के साथ न करें भेदभाव : डीएम विश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम फोटो – 8 से 10कैप्सन – संबोधित करते डीएम एम रामचंद्रु डू, उपस्थित नि:शक्त व ह्वील चेयर देते पदाधिकारी.प्रतिनिधि, सुपौलविश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग व बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह पूर्वक आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एम रामचंद्रु डू ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री डू ने कहा कि नि:शक्तों के लिए विविध प्रकार की योजना संचालित हैं. नि:शक्त लोगाें के लिए हरेक जिले में एक विभाग भी बनाया गया है, ताकि नि:शक्त को योजनाओं का लाभ मिल सके. प्रकृति ने उन्हें ऐसा शारीरिक रूप प्रदान किया है. ऐसे में सामाजिक तौर पर उन लोगों के साथ भेदभाव करना उचित नहीं है. सामाजिक स्तर पर उनके साथ भेदभाव की भावना को छोड़ उन लोगों की मदद करनी चाहिए. कहा कि आगामी कुछ दिनों में एक कैंप का आयोजन किया जायेगा. जहां नि:शक्तों को कैंप में ही जांच कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने नि:सहाय व नि:शक्तों को नियमानुसार सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. कहा कि जिला प्रशासन इस बात का ध्यान रखेगा कि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. नि:शक्त भी कर रहे देश की सेवा: डीडीसी उप विकास आयुक्त हरिहर प्रसाद ने कहा कि समाज में जीवन जी रहे नि:शक्त सरकारी योजना का लाभ लेकर कई क्षेत्रों में स्थान प्राप्त कर देश की सेवा में लगे हुए हैं. कहा कि नि:शक्त लोगों को कभी भी सामान्य से हीन नहीं समझना चाहिए. हमारे समाज के ऐसे शारीरिक रूप से अक्षम लोगों का इरादा व संकल्प मजबूत होना चाहिए, ताकि कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना सरल व सहजता के साथ कर सकें. जिला शिक्षा पदाधिकारी मो जाहिद हुसैन ने कहा कि एक समय था जब नि:शक्त लोगों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल रही थी. इस कारण वे सभी अपने आपको उपेक्षित महसूस करते थे. सरकार द्वारा छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मुहैया करायी जा रही है. साथ ही समय – समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित उपकरण भी दिये जा रहे हैं. बच्चे शिक्षित होकर स्वावलंबी भी बन रहे हैं. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी धर्मेश कुमार ने कहा कि नि:शक्त को उपेक्षित न समझें. बल्कि यह भी एक प्राकृतिक स्वरूप है. मानव जीवन में उतार – चढ़ाव होना एक नैसर्गिक क्रिया है. ठीक इसी प्रकार नि:शक्त की स्थिति मान कर हम सभी को तत्परता के साथ मदद करना चाहिए. समारोह को डीपीओ सर्व शिक्षा दिनेश्वर यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र भगत राजू, बीडीओ आर्य गौतम, बीडीओ किसनपुर अलीशा कुमारी सहित अन्य ने भी संबोधित किया. इस मौके पर संभाग प्रभारी महेश पासवान, पुनर्वास विशेषज्ञ डाॅ राजेश कुमार, डाॅ प्रियदर्शी कुमार, आरटी प्रदीप, घनश्याम केशरी, अविनाश कुमार, सिकंदर कुमार, बीआरपी विनोद कुमार निराला, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार सहित दर्जनों शिक्षक, अभिभावक व नि:शक्त बच्चे उपस्थित थे.नि: शक्तों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन विश्व नि:शक्तता दिवस के मौके पर स्टेडियम परिसर में नि:शक्तों के बीच गणित दौड़, म्यूजिकल चेयर, ट्राइ साइकिल दौड़, चित्र कला व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर एच आई विनोद कुमार, एमआर प्रदीप कुमार व अश्विनी कुमार द्वारा पंजीकरण का कार्य किया जा रहा था. गणित दौड़ प्रतियोगिता का नेतृत्व अविनाश कुमार, धर्मराज, अभिनव व राजीव कुमार कर रहे थे. वहीं म्यूजिकल चेयर रेस प्रवीण कुमार, मधुलिका कुमारी, विरेंद्र कुमार व सुनील कुमार के अगुवाई में कराया गया. जबकि सिकेंद्र कुमार, अंकित त्रिवेदी अशोक कुमार त्रिवेदी, आनंद कुमार चौरसिया, घनश्याम केसरी के देख रेख में ट्राइ साइकिल दौड़ प्रतियोगिता कराया गया. बच्चों के बीच करायी जाने वाली चित्रकला का संचालन आलोक कुमार, पंकज कुमार, मनीष वर्मा व संगीता जायसवाल द्वारा किया जा रहा था. साथ ही संगीत प्रतियोगिता का नेतृत्व मुरलीधर द्विवेदी, संजय कुमार, शंखधर द्विवेदी व शैलजानंद कर रहे थे. समारोह में समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने का दायित्व राजेश कुमार, प्रिय दर्शी कुमार, विनोद कुमार निराला व अविनाश कुमार को दिया गया था. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये नि:शक्तों के बीच ह्वील चेयर का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >