सड़क निर्माण में गड़बड़ी से ग्रामीण खफासड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत फोटो-1 से 06 तक,कैप्सन- निर्माणाधीन सड़क, सड़क के किनारे बना गड्ढ़ा व प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले ग्रामीणों का फाइल फोटो. कटैया-निर्मलीजिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित पथरा दक्षिण पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व बीडीओ पिपरा को आवेदन देकर शिकायत किया है. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज द्वारा कराया जा रहा सड़क निर्माण कार्य 2.495 किलो मीटर लंबा है, जो 01 करोड़ 72 लाख 14944 रुपये की लागत से बन रहा है. सुपौल-पिपरा रोड स्थित धोबिया परती से राम घाट होते हुए इस्लाम मसजिद तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य 29 जनवरी को प्रारंभ हुआ. इस कार्य के पूर्ण होने की तिथि 28 जनवरी 2016 है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में संवेदक पर आरोप लगाया है गया है कि 2.495 किलोमीटर लंबी सड़क में दो सौ फीट की कटौती कर दूसरे स्थान पर जो किसी खास व्यक्ति के दरवाजे तक जाती है, वहां तक निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें पंचायत स्तर पर किये गये सोलिंग को तोड़ कर इस योजना से निर्माण कार्य किया जा रहा है. प्रभात खबर ने यहां हो रहे निर्माण कार्य की बाबत ग्रामीणों की रायशुमारी की, तो ग्रामीणों ने इसके अलावा भी संवेदक पर कई तरह के आरोप लगाये. इसमें सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी द्वारा सड़क किनारे निजी जमीन काट कर सड़क पर देने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया है. डीएम व बीडीओ को दिये गये आवेदन व ग्रामीणों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी सड़क निर्माण कार्य में किसी भी तरह नियम के विरुद्ध कार्य नहीं किये जाने की बात बता रहे है. कहते हैं ग्रामीणमो मुस्तफा जिन्होंने सड़क निर्माण कार्य के संबंध में अन्य ग्रामीणों के सहयोग से आवेदन दिया था. बताया कि सड़क की लंबाई में लगभग दो सौ फिट की कटौती की गयी है. कटौती की गयी लंबाई के बदले सड़क को किसी खास व्यक्ति के दरवाजे पर खत्म किया जाना है. वहां बनाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य कर दिया गया है. आवेदन के आलोक में एटैच रोड के निर्माण कार्य में कार्रवाई के मद्देनजर हम लोगों ने दोबारा डीएम को आवेदन देकर निर्माण कार्य के जांच की मांग कराने का अनुरोध किया है. पंकज राय ने कहा कि इस सड़क के किनारे लगभग दो कट्ठा हमारी जमीन पड़ती है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से मिट्टी कटाई के दौरान हम लोगों के निजी जमीन से मिट्टी काट कर रोड पर डाल दिया गया.इसी तरह की शिकायत गंगा मंडल, प्रेम कांत राय ने भी की. कहा कि सड़क पर मिट्टी काटते समय किसी का 10 कट्ठा, तो किसी का दो दो कट्ठा से मिट्टी काट कर सड़क निर्माण कार्य में प्रयोग किया गया है. सरकारी जमीन के अलावा जिन लोगों की निजी जमीन में मिट्टी काट कर सड़क पर दिया गया है, उन किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. हालांकि रबी फसल की बोआई को देखते हुए कुछ किसानों ने काटी गयी मिट्टी के स्थान पर अपनी तरफ से मिट्टी डाल कर काटे गये स्थान को भर दिया है. ग्रामीणों की शिकायत में सच्चाई नहींग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार झा ने बताया कि लगभग दो सौ फिट की कटौती कर दूसरे जगह निर्माण की शिकायत की गयी है. वह रास्ता जमींदार द्वारा सरकार को लिखा गया है. इसमें ग्रामीणों की सहमति भी प्राप्त है. जहां तक मिट्टी काटने की बात है. किसी भी किसान के निजी जमीन में मिट्टी काट कर सड़क पर नहीं दिया गया है. मामले की जांच करा ली जाये, स्थिति साफ हो जायेगी.
सड़क नर्मिाण में गड़बड़ी से ग्रामीण खफा
सड़क निर्माण में गड़बड़ी से ग्रामीण खफासड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत फोटो-1 से 06 तक,कैप्सन- निर्माणाधीन सड़क, सड़क के किनारे बना गड्ढ़ा व प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले ग्रामीणों का फाइल फोटो. कटैया-निर्मलीजिला मुख्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित पथरा दक्षिण पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना […]
