कुदाल से सिर पर प्रहार कर महिला समेत दो को किया जख्मी

मरौना : थाना क्षेत्र के ललमिनियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घायलों को उपचार हेतु पीएचसी निर्मली ले जाया गया.जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर […]

मरौना : थाना क्षेत्र के ललमिनियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.घायलों को उपचार हेतु पीएचसी निर्मली ले जाया गया.जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया है.

जानकारी अनुसार ललमिनियां पंचायत स्थित वार्ड नंबर 13 निवासी राजेंद्र कामत के घर मंगलवार की सुबह पड़ोस के ही लक्ष्मी शर्मा, रामदत्त शर्मा आदि ने पहुंच कर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना प्रारंभ कर दिया.पिटाई के बाद श्री शर्मा बेहोश हो गये.पति बचाने गयी पत्नी कुमारी देवी के सिर पर आरोपियों ने कुदाल से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिया.

जख्मी पति-पत्नी को ग्रामीणों के सहयोग से निर्मली पीएचसी ले जाया गया.जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. मौके पर उपस्थित जख्मी दंपति के पुत्रों ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी वजह से उनलोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.वहीं मरौना थानाध्यक्ष विमल कुमार मंडल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >