मांगों के समर्थन में शक्षिक संघ ने की बैठक

मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने की बैठक सुपौल. अपनी मांगों के समर्थन में बिहार पंचायत व नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की सोमवार को बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अपनी मांगों के समर्थन में कई निर्णय लिये गये. जिसमें नवंबर तक सभी शिक्षकों का […]

मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ ने की बैठक सुपौल. अपनी मांगों के समर्थन में बिहार पंचायत व नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की सोमवार को बैठक हुई. प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अपनी मांगों के समर्थन में कई निर्णय लिये गये. जिसमें नवंबर तक सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान, अंतर वेतन बकाया राशि का भुगतान, संवर्धन प्रमाण पत्र का शिविर के माध्यम से वितरण, दक्षता फेल शिक्षकों का वेतन भुगतान बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति जैसे मांग शामिल हैं. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान हेतु संघ विभाग से मिल कर मांग पत्र समर्पित करेगा. बैठक को संबोधित करते जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्या के प्रति गंभीर है. इसलिए संघ सामान कार्य के बदले समान वेतन सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर संघर्ष का शंखनाद जल्द ही करेगा. जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा. बैठक में जिला प्रतिनिधि मुनेश्वर सिंह, रोशन कुमार, श्रवण चौधरी, अजीत कुमार सिंह, विजय भारती, निसार अहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >