रालोसपा विधायक के निधन पर शोक

रालोसपा विधायक के निधन पर शोक सरायगढ़. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के हरलाखी विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक वसंत कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रखंड क्षेत्र के रालोसपा कार्यकर्ताओं शोक व्यक्त किया है. रालोसपा के प्रदेश युवा महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने दिवंगत के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि श्री कुशवाहा के […]

रालोसपा विधायक के निधन पर शोक सरायगढ़. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के हरलाखी विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक वसंत कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रखंड क्षेत्र के रालोसपा कार्यकर्ताओं शोक व्यक्त किया है. रालोसपा के प्रदेश युवा महासचिव पप्पू कुमार कुशवाहा ने दिवंगत के निधन पर शोक व्यक्त करते कहा कि श्री कुशवाहा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. वे बहुत ही मिलनसार व नेक दिल इंसान थे. शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष राम किशोर मेहता, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मेहता, प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, अजय मंडल, उमेश यादव, पवन मंडल, राम विलास मेहता, प्रमोद मेहता, डॉ सुरेश मेहता, राधेश्याम मेहता, धर्मपाल कुमार, बैद्यनाथ मेहता, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >