सुपौल : सदर प्रखंड के चेनसिंह पट्टी पंचायत स्थित महुआ गांव के नौवीं के छात्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी देते पीड़ित छात्र के पिता विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि छात्र अमित कुमार मुख्यालय स्थित सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत था.
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अमित मद्य निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय में आयोजित रैली में भाग लेने घर से निकला था जो पुन: घर लौट कर नहीं आया. बताया कि छात्र के खोज बीन को लेकर उन्होंने रिश्तेदारों का भी सहयोग लिया. बावजूद इसके अब तक अमित का सुराग नहीं मिल पाया. श्री ठाकुर ने बताया कि मामले को लेकर लिखित आवेदन सदर थाना में दे दिया है.
साथ ही उन्होंने थाना से न्याय की गुहार लगायी है. जहां थाना ने 517/15 अंकित कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है. वहीं श्री ठाकुर ने बताया कि उनका पुत्र स्कूली ड्रेस पहन रखा है. बताया कि उनके घर में अमित ही ऐसा बालक था. जिन्हें पठन – पाठन में रुचि है.
