63 पेटी शराब बरामद, वाहन सहित चालक गिरफ्तार

मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

कटैया-निर्मली. पिपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. एक पिकअप वैन पर लदे 63 पेटी विदेशी शराब सहित पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर पंचायत स्थित केशवनगर वार्ड नंबर 11 में बुधवार को देर रात करीब एक बजे एक पिकअप वैन डब्लू बी 73 जी 2918 पर लदे 63 पेटी में 300 एमएल की इंपेरियर ब्लू 1512 बोतल कुल 567 लीटर शराब के साथ बंगाल के सिल्लीगुड़ी स्थित माटी गाढ़ा निवासी मानिक वर्मन को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की खेप बुधवार देर रात केशव नगर पहुंचने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस को घेराबंदी के लिए लगाया गया. लगभग एक बजे रात को एक पिकअप वैन को निर्मली चौक से केशवनगर की ओर जाते देख पुलिस पीछा किया. वार्ड नंबर 11 में वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो 63 पेटी शराब पाया गया. जिसके बाद वाहन सहित चालक को थाना लाया गया. मामला दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >