झड़प में जख्मी एसएसबी जवान रेफर वीरपुर. तस्करों के साथ हुई झड़प में चोटिल एसएसबी जवानों की स्थिति में 48 घंटे बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मयंक रंजन ने बताया कि जवानों को लगी चोट के समीप आये सूजन की गंभीरता को देखते हुए सदर असपता के ऑर्थोपेडिक विभाग में रेफर किया गया है. भारत-नेपाल सीमा पर जारी तस्करी को रोकने के लिए तैनात एसएसबी जवानों की बुधवार के अहले सुबह तस्करों के साथ झड़प हो गयी थी. इसमें तीन जवान जख्मी हो गये थे, जिनका उपचार एलएन अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा था. पर अपेक्षित सुधार नहीं होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
झड़प में जख्मी एसएसबी जवान रेफर
झड़प में जख्मी एसएसबी जवान रेफर वीरपुर. तस्करों के साथ हुई झड़प में चोटिल एसएसबी जवानों की स्थिति में 48 घंटे बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मयंक रंजन ने बताया कि जवानों को लगी चोट के समीप आये […]
