560.7 लीटर शराब को किया नष्ट

शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है

कुनौली. थाना परिसर में सोमवार को विभिन्न कांडों में जब्त शराब को नष्टि किया गया. इस प्रक्रिया के दौरान प्रभारी अंचलाधिकारी शाहीन बेगम की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि कुल 05 मामलों में जब्त की गई शराब को विभागीय आदेश के अनुपालन में नष्ट किया गया. इसमें 554.1 लीटर देशी शराब एवं 6.6 लीटर विदेशी शराब शामिल थी. सभी जब्त शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधिवत नष्ट किया गया, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके. उन्होंने यह भी बताया कि शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस मौके पर मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, एसआई दिवाकर प्रसाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >