फोटो-04कैप्सन- प्रदर्शन करते कर्मीप्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवार अनुसेवक संघ के बैनर तले चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने सोमवार को समाहरणालय द्वार पर सोमवार को समाहरणालय द्वार पर धरना दिया. मौके पर कर्मियों ने सरकार व जिला प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाये. कर्मियों ने जिलाधिकारी को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा. धरना की अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री सीडी सिंह ने कहा कि चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की नियुक्ति मामले में जिला प्रशासन द्वारा जान-बूझ कर टाल-मटोल किया जा रहा है. जिला प्रशासन का यह रवैया ठीक नहीं है. उन्होंने जिला प्रशासन के रवैये को मजदूर विरोधी करार देते कहा कि इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं. लेकिन प्रशासन उदासीन बना हुआ है. उम्मीदवार अनुसेवक संघ के सचिव मणिकांत ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों के टाल-मटोल के कारण दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवार अनुसेवकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. महंगाई के इस दौर में उनका मानदेय काफी कम है और जीवन-यापन मुश्किल हो रहा है. लेकिन अधिकारी कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं. कहा कि शीघ्र ही मांगों की पूर्ति नहीं की गयी तो आंदोलन तेज किया जायेगा. इस अवसर पर महेंद्र पासवान, रवींद्र कुमार, रवि विद्याकर यादव, अरुण कुमार, कुमोद झा आदि उपस्थित थे.
कर्मियों ने की नियुक्ति प्रकिया शुरू करने की मांग
फोटो-04कैप्सन- प्रदर्शन करते कर्मीप्रतिनिधि, सुपौलबिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व दैनिक पारिश्रमिक उम्मीदवार अनुसेवक संघ के बैनर तले चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने सोमवार को समाहरणालय द्वार पर सोमवार को समाहरणालय द्वार पर धरना दिया. मौके पर कर्मियों ने सरकार व जिला प्रशासन के विरोध में नारे भी लगाये. कर्मियों ने जिलाधिकारी को मांगों के समर्थन […]
