सिमराही आंगनबाड़ी सेविकाओं की जिलास्तरीय बैठक रविवार को राघोपुर स्थित लखिचंद साहू उच्च विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में 29 जून को पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर आयोजित होने वाले एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रही किसनपुर प्रखंड अध्यक्ष सोनी भारती ने कहा कि सेविकाओं के कर्तव्य निष्ठा के कारण सरकार की कई योजनाएं सरजमीन पर संचालित हो रही हैं. टीकाकरण अभियान में भी सेविकाओं का उपयोग किया जाता है. लेकिन सरकार की गलत नीति के कारण अंगनबाड़ी सेविका व सहायिका की स्थिति दयनीय होती जा रही है. कहा कि देश के नौनिहालों के हीत के आगे पूंजीपतियों का हीत प्राथमिकता पर रखा जा रहा है. लिहाजा राज्य संघ ने मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के समक्ष एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया है. उन्होंने सदस्यों से इसे सफल बनाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय संगठन को भी मजबूती प्रदान करने की अपील की. मौके पर जिला संगठन का भी पुनर्गठन किया गया. इस अवसर पर सेविका निर्मला कुमारी, प्रेमलता कुमारी, बबीता झा, चंदा कुमारी, मंजू, अरुणा, सोनी, नेहा, अंजू, हेमलता, ललिता, दीपिका आदि उपस्थित थी.
धरना को सफल बनाने का किया आह्वान
सिमराही आंगनबाड़ी सेविकाओं की जिलास्तरीय बैठक रविवार को राघोपुर स्थित लखिचंद साहू उच्च विद्यालय परिसर में हुई. बैठक में 29 जून को पटना के आर ब्लॉक चौराहे पर आयोजित होने वाले एकदिवसीय धरना को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रही किसनपुर प्रखंड अध्यक्ष सोनी भारती ने कहा कि सेविकाओं के […]
