छातापुर. राज्य सरकार द्वारा भूकंप पीडि़तों को सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के बीच सहायता राशि का वितरण अब तक नहीं हो पाया है. सरकारी घोषणा के बाद पदाधिकारियों के आश्वासन पर प्रभावित परिवारों द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कराया था, लेकिन लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी प्रशासन सहायता राशि वितरण के प्रति गंभीर नहीं है. इस कारण प्रभावित परिवारों में आक्रोश पनप रहा है. इस बाबत अंचलाधिकारी लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक कुल 283 आवेदन भूकंप से संबंधित तथा तीन आवेदन आंधी से मकान क्षतिग्रस्त होने के प्राप्त हुए हैं. प्राप्त आवेदनों की सूची बनाकर जिले को भेजी गयी है. अभियंताओं की टीम द्वारा स्थलीय जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभावित परिवारों को नहीं मिली सहायता
छातापुर. राज्य सरकार द्वारा भूकंप पीडि़तों को सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के बीच सहायता राशि का वितरण अब तक नहीं हो पाया है. सरकारी घोषणा के बाद पदाधिकारियों के आश्वासन पर प्रभावित परिवारों द्वारा अंचल कार्यालय में आवेदन जमा कराया था, लेकिन लंबी अवधि बीत जाने के […]
