463 बोतल शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया

निर्मली. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोमहान गांव के समीप से अलग-अलग ब्रांड के 463 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद शराब में 435 बोतल मामा श्री ब्रांड की शराब, 12 बोतल बियर एवं 16 बोतल ऐसी ब्रांड की शराब शामिल है. पुलिस ने उपयोगी दो बाइक सहित एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के रझोड़ा महथौर निवासी राम कृष्ण कुमार के रूप में की गयी. एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >