सुपौल: बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक मंगलवार को गांधी मैदान परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की. बैठक में बुधवार को आहूत बिहार बंद एवं 16 से शिक्षण ठप करने पर विमर्श किया गया. बैठक में संजीव सिंह, मुनेश्वर सिंह, अजीत सिंह, गणोश यादव, अनिल आनंद, बबलू चौधरी, सविता रानी, बबीता चौधरी, डॉ रवि भूषण , नियाज अहमद आदि उपस्थित थे.
त्रिवेणीगंज प्रतिनिधि अनुसार, उच्च विद्यालय परिसर में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य ने की. राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के आलोक में बुधवार से मांगों के समर्थन में सभी शिक्षक विद्यालय में ताला बंदी कर कार्य का बहिष्कार करेंगे. कहा कि अगर सरकार हमारी मांग को अविलंब पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा.
बैठक में प्रतिभा कुमारी, मो जहांगीर, गौरी शंकर प्रसाद, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राजेश कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजेश प्रसाद, अशोक मेहता, रंजीत सिंह, सुशील कुमार सुमन, अशोक कुमार, रमेश कुमार, संजय, वीरेंद्र भारती, मनीष कुमार, राकेश कुमार मौजूद थे.
छातापुर प्रतिनिधि अनुसार, मध्य विद्यालय परिसर में नियोजित शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने की. बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद, रामवृक्ष बेनीपूरी, पीयूष कुमार पिंकू, महेश कुसियैत, उमेश पासवान, संतोष मल्लिक, शंकर हजारी, चंदन कुमार, विजय विभूति , सुमित कुमार, सत्य प्रकाश आदि मौजूद थे.
