माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा मूल्यांकन का बहिष्कार

प्रतिनिधि, सुपौल समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई 15 से 18 तक समाहरणालय के समक्ष धरना देगी. इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक विधानमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा […]

प्रतिनिधि, सुपौल समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला इकाई 15 से 18 तक समाहरणालय के समक्ष धरना देगी. इसके बाद 20 से 22 अप्रैल तक विधानमंडल के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि 22 तक अगर मांगे नहीं मानी गयीं, तो संघ एक मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगा. संघ इस आंदोलन को करो या मरो के रूप में अपना कर 15 से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेगा. इसके अलावा संघ के सदस्य सभी प्रकार के सरकारी कार्य का भी बहिष्कार करेंगे. विधानमंडल के समक्ष प्रमंडलवार धरना कार्यक्रम में 22 अप्रैल को कोसी के शिक्षक व कर्मचारी हिस्सा लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >