राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करजाईन, सिमराही, गणपतगंज आदि स्थानों पर स्थायी बस पड़ाव नहीं रहने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं वाहन चालक भी जहां-तहां बस रोक देते हैं. इससे बस में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों को असुविधा होती है. इसके अलावा यात्री शेड नहीं रहने से धूप व बरसात में बस का इंतजार और भी अधिक मुश्किल हो जाता है. विशेष रूप से महिला यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है. मालूम हो कि एनएच 57 व एनएच 106 से जुड़े रहने के कारण रोजाना सैकड़ों यात्री बस से सफर करते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी सुविधा के मद्देनजर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
बस पड़ाव के अभाव में यात्री परेशान
राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करजाईन, सिमराही, गणपतगंज आदि स्थानों पर स्थायी बस पड़ाव नहीं रहने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं वाहन चालक भी जहां-तहां बस रोक देते हैं. इससे बस में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों को असुविधा होती है. इसके अलावा यात्री शेड नहीं रहने से धूप व […]
