फोटो -2केप्सन- उद्घाटन करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार.सिमराही. राघोपुर प्रखंड कार्यालय भवन में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार द्वारा विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया गया. उन्होंने कहा कि गरीब और अनपढ़ लोगों को इस सहायता केंद्र से आसानी से न्याय मिल पायेगा. अनपढ़ लोग जानकारी के अभाव में विधिक अधिकार से वंचित रह जाते हैं, लेकिन इस केंद्र के आरंभ होने से वे अब न्याय से वंचित नहीं रह सकेंगे. श्री कुमार ने कहा कि जानकारी के अभाव में अक्सर लोग छोटे-छोटे काम के लिए भी विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते हैं. इस केंद्र से अब सही मार्गदर्शन मिल सकेगा और लोग उचित जगह पर पहुंच पायेंगे. बताया कि बासगीत परचा, मनरेगा, पेंशन आदि कामों के लिए यहां लोग मदद ले पायेंगे. कहा कि फिलहाल प्रखंड स्तर पर मुफ्त कानूनी सलाह के लिए केंद्र खोले जा रहे हैं. भविष्य में पंचायत स्तर पर ऐसे केंद्र खोले जायेंगे. उन्होंने कहा कि विधिक सहायता सेवा केंद्र प्राथमिक उपचार की तरह लोगों की समस्या के समाधान के काम आयेगा. इस मौके पर वीरपुर एसडीजीएम प्रकाश मिश्र, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ श्याम किशोर यादव, प्रखंड प्रमुख मंजू देवी आदि उपस्थित थीं.
गरीबों व अनपढ़ों को मिलेगा सुलभ न्याय
फोटो -2केप्सन- उद्घाटन करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार.सिमराही. राघोपुर प्रखंड कार्यालय भवन में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार द्वारा विधिक सहायता केंद्र का उद्घाटन फीता काट कर किया गया. उन्होंने कहा कि गरीब और अनपढ़ लोगों को इस सहायता केंद्र से आसानी से न्याय मिल पायेगा. अनपढ़ लोग जानकारी के […]
