फोटो-12कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यपालक सहायकप्रतिनिधि, सुपौलजिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण कार्यपालक सहायकों को दर-दर की ठोकर खाना पड़ रहा है, जिसे अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कुमार ने कही. कहा कि संघ के माध्यम से जिला प्रशासन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के जिलों में कार्यपालक सहायकों को नियोजन पत्र उपलब्ध करा दिया गया है. लेकिन सुपौल में प्रशासन की उदासीनता के कारण सहायकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.संघ ने कहा है कि जिलाधिकारी के कई आश्वासन अब तक खोखले साबित हुए हैं, लिहाजा मांगों को लेकर समाहरणालय द्वार पर शीघ्र हीं आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया है. इससे पूर्व स्थानीय चिल्ड्रेन पार्क परिसर में कार्यपालक सहायकों ने बैठक आयोजित कर संघ की नयी कमेटी का गठन किया. जिसमें सर्वसम्मति से जय प्रकाश कुमार अध्यक्ष, एकता कुमारी उपाध्यक्ष, अमित आनंद सचिव, सगेंद्र कुमार उप सचिव, राजा कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष तथा विकास कुमार मीडिया प्रभारी चुने गये. मौके पर अरविंद कुमार साह, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोरंजन कुमार, देवेंद्र राय, अशोक कुमार साह, सुधांशु कुमार, पंकज कुमार यादव, रोमा कुमारी, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे.
मांगों के समर्थन में आमरण अनशन करेंगे जिले के कार्यपालक सहायक
फोटो-12कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यपालक सहायकप्रतिनिधि, सुपौलजिला प्रशासन के उदासीन रवैये के कारण कार्यपालक सहायकों को दर-दर की ठोकर खाना पड़ रहा है, जिसे अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उक्त बातें बुधवार को कार्यपालक सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश कुमार ने कही. कहा कि संघ के माध्यम से जिला प्रशासन के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन […]
