हरेक मानव के शरीर में परमात्मा का वास : महाराज

फोटो-13,14कैप्सन- प्रवचन करते महाराज व उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, जदियामानव के जीवन में जैसे भोजन जरूरी है उसी प्रकार सत्संग भी जरूरी है. सत्संग से मानव को एक नयी ऊर्जा मिलती है व इससे मन की शुद्धि होती है. यह बातें छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के भगवती स्थान तमुआ में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय […]

फोटो-13,14कैप्सन- प्रवचन करते महाराज व उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, जदियामानव के जीवन में जैसे भोजन जरूरी है उसी प्रकार सत्संग भी जरूरी है. सत्संग से मानव को एक नयी ऊर्जा मिलती है व इससे मन की शुद्धि होती है. यह बातें छातापुर प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के भगवती स्थान तमुआ में रविवार से आयोजित तीन दिवसीय अनुमंडल स्तरीय संतमत सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्यपाद स्वामी सत्यानंद महाराज ने कही. उन्होंने कहा की सत्संग के बिना मानव जीवन अधूरा है. सत्संग से मानव का बौद्धिक विकास होता है, जिससे उनका यश फैलता है. उन्होंने कहा कि हर मानव के शरीर में परमात्मा का वास है, लेकिन सत्संग के बिना मनुष्य उस परमात्मा को नहीं पहचान पाते हैं. कहा कि मनुष्य को बिना गुरु के पूर्ण ज्ञान असंभव है. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, श्री कृष्ण व शिव को भी गुरु के शरणागत होना पड़ा. उन्होंने कहा की मनुष्य सांसारिक भोग विलास में लीन रहने के कारण परमात्मा को प्राप्त नहीं कर पाता है. मौके पर स्वामी अरविंद बाबा, श्यामानंद बाबा, मुक्तानंद बाबा, सुखदेव नंद बाबा ने भी श्रद्धालुओं के बीच अपनी बात रखी. कार्यक्रम के आयोजन में मुखिया विनोद कुमार, सरपंच नंद किशोर यादव, सत्संग कमेटी के अध्यक्ष गणेश मेहता, सचिव इंद्र नारायण सरदार, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, अशोक यादव, सीताराम मेहता, जगदेव यादव, सुरेंद्र यादव ने सराहनीय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >