किसनपुर. प्रखंड के परसा-माधो हलका में अधिकारियों के आदेश के बावजूद हलका कर्मचारी द्वारा प्रभार नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है. कई विभागीय आदेश के बावजूद पूर्व में पदस्थापित हलका कर्मचारी उपेंद्र यादव द्वारा नव पदस्थापित कर्मचारी दशरथ मरैया को प्रभार नहीं सौंपा जा रहा है. इस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पैक्स में किसानों को धान बेचने के लिए अद्यतन रसीद की आवश्यकता होती है. लेकिन हलका कर्मचारी के प्रभार नहीं देने के कारण किसान दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं. 20 जनवरी को अंचल कार्यालय से निर्गत ज्ञापांक 43-2 में दो दिनों के भीतर पूर्व में पदस्थापित हलका कर्मचारी को प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया था. इसके अलाव डीसीएलआर व भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा भी आदेश दिये गये हैं. बावजूद प्रभार नहीं सौंपा जा रहा है. इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने बताया कि इस बाबत आदेश जारी किया गया है. दो दिनों के भीतर प्रभार नहीं देने पर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
आदेश के बावजूद प्रभार नहीं सौंपे जाने से परेशानी
किसनपुर. प्रखंड के परसा-माधो हलका में अधिकारियों के आदेश के बावजूद हलका कर्मचारी द्वारा प्रभार नहीं दिये जाने का मामला सामने आया है. कई विभागीय आदेश के बावजूद पूर्व में पदस्थापित हलका कर्मचारी उपेंद्र यादव द्वारा नव पदस्थापित कर्मचारी दशरथ मरैया को प्रभार नहीं सौंपा जा रहा है. इस कारण किसानों को काफी परेशानी का […]
