जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप

प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत वीणा पंचायत के ग्रामीणों ने गांव के हीं गणेश मुखिया पर गैर मजरुआ जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है. इस बाबत ग्रामीणों ने सदर एसडीओ को दिये आवेदन में कहा है कि जिस जमीन पर गणेश मुखिया द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है, वह […]

प्रतिनिधि, सुपौलसदर प्रखंड अंतर्गत वीणा पंचायत के ग्रामीणों ने गांव के हीं गणेश मुखिया पर गैर मजरुआ जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है. इस बाबत ग्रामीणों ने सदर एसडीओ को दिये आवेदन में कहा है कि जिस जमीन पर गणेश मुखिया द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है, वह पैक्स गोदाम जाने का मुख्य रास्ता है, जबकि गणेश द्वारा जमीन की कमी दिखा कर हीं इंदिरा आवास योजना का भी लाभ लिया गया है. ग्रामीणों ने मामले की जांच कर एसडीओ से कार्रवाई की मांग की है. मांग करने वालों में जगन्नाथ झा, विश्वनाथ झा, कुमरेंद्र झा, जय शंकर खां, बासुकीनाथ झा, ललन झा, अरुण झा, मनीष कुमार, सुशील कुमार ठाकुर, अवधेश ठाकुर, रमेश झा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >