शातिर संतोष मेहता का सहयोगी बौआ गिरफ्तार

फोटो-14कैप्सन- गिरफ्तार अपराधी राघोपुर स्थानीय पुलिस ने शातिर अपराधी संतोष मेहता उर्फ छोटका के सहयोगी बौआ चौधरी उर्फ अमित चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मोबाइल से संतोष मेहता से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा था. ज्ञात हो कि पांच जनवरी को सिमराही बाजार के आभूषण […]

फोटो-14कैप्सन- गिरफ्तार अपराधी राघोपुर स्थानीय पुलिस ने शातिर अपराधी संतोष मेहता उर्फ छोटका के सहयोगी बौआ चौधरी उर्फ अमित चौधरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मोबाइल से संतोष मेहता से लगातार संपर्क स्थापित किया जा रहा था. ज्ञात हो कि पांच जनवरी को सिमराही बाजार के आभूषण व्यवसायी रघुवीर भगत पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी संतोष मेहता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गोली कांड के दौरान अपराधियों द्वारा प्रयुक्त मोबाइल को पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी. इसी से पुलिस को उक्त अपराधी की गिरफ्तारी में सफलता मिली.थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने जानकारी देते बताया कि घटना के बाद से अपराधी के मोबाइल को ट्रैक किया जा रहा था. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में आयोजित अष्टयाम स्थल से प्रतापगंज वार्ड नंबर सात निवासी बौआ चौधरी उर्फ अमित चौधरी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से बरामद मोबाइल से कई बार संतोष मेहता से बात होने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बौआ चौधरी से कई आवश्यक जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस संतोष की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि शातिर अपराधी को आश्रय देने तथा मोबाइल के माध्यम से संपर्क में रहने के आरोप में थाना कांड संख्या 18/15 दर्ज कर बौआ चौधरी को न्यायिक हिरासत में वीरपुर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >