तीन महीने से नहीं मिला मानदेय

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों को तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हो पाने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है. हालांकि विभाग ने जिलों को फरवरी माह तक के मानदेय भुगतान के लिए राशि उपलब्ध करा दी है. अक्तूबर माह के बाद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया […]

छातापुर. प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों को तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हो पाने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है. हालांकि विभाग ने जिलों को फरवरी माह तक के मानदेय भुगतान के लिए राशि उपलब्ध करा दी है. अक्तूबर माह के बाद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. बीआरसी कार्यालय के अनुसार, मानदेय भुगतान के लिए प्रतिमाह अनुपस्थिति विवरणी जिला कार्यालय को ससमय भेज दी जाती है, ताकि शिक्षकों को समय पर मानदेय का भुगतान हो सके. नियोजित शिक्षकों ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. अक्सर मानदेय का भुगतान तीन-चार माह बाद ही किया जाता है. इस बाबत बीइओ लल्लू पासवान ने बताया कि शिक्षकों को मानदेय भुगतान के लिए जिला स्तर से संबंधित बैंकों को राशि उपलब्ध करायी जा रही है. जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >