भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

किसनपुर. थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है. बताया जाता है कि उक्त जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है. उक्त जमीन पर खड़े […]

किसनपुर. थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है. बताया जाता है कि उक्त जमीन का मामला न्यायालय में लंबित है. उक्त जमीन पर खड़े घर को तोड़ने के सवाल पर दोनों पक्ष में मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष के शकुंती देवी, जानकी देवी, विकास कुमार, महेश्वरी यादव, दुर्गी देवी व धनेश्वर यादव, जबकि दूसरे पक्ष से लक्ष्मण यादव, योगी यादव, रूको देवी व शोभा देवी जख्मी हुये हैं. थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिला है, मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >