सुपौल. पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकी संगठन तहरीक-ए -तालिबान द्वारा 124 बच्चों की निर्मम हत्या पर जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को संवेदना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ आरएस यादव ने इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हुए घटना को घिनौनी हरकत करार दिया. घटना पर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर रामानंद राय, अंजली, ऋचा, अनमोल कुमार, खुशबू कुमारी, प्रदीप मेहता, प्रभात रंजन, दीपक कुमार, विमल कुमार, राज कुमार, रिंकु कुमारी, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, आशा कुमारी, डेजी कुमारी , अंजू कुमारी, मनीष, सुशील आदि मौजूद थे. वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार , पेशावर के सैनिक स्कूल में 124 बच्चों की हत्या के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को शोक सभा का आयोजन हुआ. स्कूली छात्रों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक सभा स्थानीय सावित्री प्रभा आवासीय विद्यालय, लिटिल फ्लावर होम, सावित्री प्रभा ,शशींद्र प्ले स्कूल, ज्ञान भारती निकेतन सहित कई विद्यालयों में आयोजित हुआ.
आतंकी घटना की निंदा, शोक सभा का आयोजन
सुपौल. पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकी संगठन तहरीक-ए -तालिबान द्वारा 124 बच्चों की निर्मम हत्या पर जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को संवेदना सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ आरएस यादव ने इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करते हुए घटना को घिनौनी हरकत […]
