उपभोक्ता दिवस पर धरना का होगा आयोजन

सुपौल . राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसंबर को क्रांति कंज्यूमर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में समाहरणालय द्वार पर एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी सोसाइटी के सचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन किया जायेगा. […]

सुपौल . राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 24 दिसंबर को क्रांति कंज्यूमर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में समाहरणालय द्वार पर एक दिवसीय धरना – प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी सोसाइटी के सचिव दुर्गा प्रसाद चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन किया जायेगा. मांगों में उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष व सदस्यों की अविलंब नियुक्ति, फोरम में जमा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई व फोरम के वारंट पर 30 दिनों के भीतर तामिला शामिल है. श्री चौधरी ने कहा कि उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति नहीं होने से पीडि़त उपभोक्ता को उचित न्याय नहीं मिल पाता है और उनका शोषण बेरोक-टोक जारी है. कहा कि मांग पूरा नहीं होने पर आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >