पैक्स की अनुज्ञप्ति निरस्त करने की मांग

छातापुर. उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में प्रखंड डीलर संघ ने पैक्स को निर्गत जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है. इस बाबत संघ के अध्यक्ष गणेश झा ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पारित जन वितरण प्रणाली ( नियंत्रण ) संशोधन […]

छातापुर. उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में प्रखंड डीलर संघ ने पैक्स को निर्गत जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है. इस बाबत संघ के अध्यक्ष गणेश झा ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिये आवेदन में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा पारित जन वितरण प्रणाली ( नियंत्रण ) संशोधन आदेश 2011 के अंतर्गत पैक्स को अनुज्ञप्ति निर्गत किया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने 20 दिसंबर 2013 को उक्त संशोधन को निरस्त कर दिया. उन्होंने न्यायालय आदेश के आलोक में पैक्स को निर्गत जन वितरण प्रणाली के दुकानों की अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >