अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति

प्रतिनिधि, सुपौलकिसनपुर प्रखंड के श्रीपुर सुखासन गांव में पथ निर्माण विभाग की अतिक्रमित जमीन को खाली करने की कवायद सोमवार को खानापूर्ति बन कर रह गयी. इसके लिए अंचलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार झा को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान के पर्याप्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराये गये थे, लेकिन […]

प्रतिनिधि, सुपौलकिसनपुर प्रखंड के श्रीपुर सुखासन गांव में पथ निर्माण विभाग की अतिक्रमित जमीन को खाली करने की कवायद सोमवार को खानापूर्ति बन कर रह गयी. इसके लिए अंचलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार झा को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान के पर्याप्त पुलिस बल भी उपलब्ध कराये गये थे, लेकिन अतिक्रमण को नहीं समाप्त कराया गया. गौरतलब है कि सदर एसडीओ ने आठ दिसंबर को सीओ को पत्र लिख कर कहा था कि मौजा सुखासन के खेसरा 9013 के अंश रकवा 0.04 डिसमिल में जगदीश पासवान का अवैध कब्जा है. श्री पासवान ने मुरली-श्रीपुर पथ के आठ किलोमीटर में पथ निर्माण विभाग की जमीन को अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा है. बयान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >