छह घर जले, हजारों की क्षति

सिमराही. राघोपुर थाना के डुमरी पंचायत स्थित भरना टोला में सोमवार की अहले सुबह आग लगने से चार परिवार के चार घर जल गये. जानकारी के अनुसार आग अलाव से लगा. अगलगी में 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीडि़त परिवारों में रामचंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा व रामेश्ववर शर्मा […]

सिमराही. राघोपुर थाना के डुमरी पंचायत स्थित भरना टोला में सोमवार की अहले सुबह आग लगने से चार परिवार के चार घर जल गये. जानकारी के अनुसार आग अलाव से लगा. अगलगी में 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीडि़त परिवारों में रामचंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा व रामेश्ववर शर्मा शामिल हैं. पीडि़त लोगों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सहायता की मांग की है. किसनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के केटापट्टी गांव में रविवार की रात आग लगने से बीबी मोमीना खातून का दो घर जल गया. पीडि़ता द्वारा घटना के बाबत सीओ को आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >