SUPAUL : 16 मामलों में जब्त 1853 लीटर नेपाली शराब को किया गया नष्ट

शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में वीरपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण किया.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट :

शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में वीरपुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण किया. थाना परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुल 1853.86 लीटर देशी नेपाली शराब को नष्ट किया गया. जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशानुसार थानाक्षेत्र के पूर्व के 16 मामलों में जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया. उन्होंने बताया कि जब्त की गई सभी शराब नेपाली देशी ब्रांड की थी. विनिष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान बतौर मजिस्ट्रेट बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर मौजूद रहे. वहीं उत्पाद विभाग के एएसआई राहुल कुमार की भी उपस्थिति में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >