फोटो-14केप्सन- पूर्णिया रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सुपौलपूर्णिया में आयोजित भाजपा दलित-महादलित रैली में शामिल होने के लिए जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रविवार की सुबह पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के नेतृत्व में रवाना हुए. जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि करीब 200 वाहनों में सवार भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेतु प्रस्थान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनका वाजिब हक दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है. कहा कि इसी कड़ी में पार्टी द्वारा पूर्णिया में अनुसूचित जाति व महादलित मंच के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया है. इस मौके पर महादलित मंच के जिलाध्यक्ष योगेंद्र रजक, अति पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, अनुसूचित जाति-जनजाति मोरचा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला उपाध्यक्ष मनोज पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर, प्रांतीय सदस्य श्रवण चौधरी, राजीव ठाकुर, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे.
रैली में शामिल होने कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना
फोटो-14केप्सन- पूर्णिया रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सुपौलपूर्णिया में आयोजित भाजपा दलित-महादलित रैली में शामिल होने के लिए जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रविवार की सुबह पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के नेतृत्व में रवाना हुए. जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि करीब 200 वाहनों में सवार भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेतु प्रस्थान […]
