निर्मली. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद स्वास्तिका देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 12 में से 10 वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु शेखर व अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि मुख्य पार्षद के कार्यशैली से वार्ड पार्षदों को विकास कार्य में परेशानी हो रही है. लिहाजा मुख्य पार्षद के विरुद्ध यह प्रस्ताव लाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में जगदीश मंडल, किशोरी साह, संतोष कुमार, अनिल कुमार, जयमाला देवी, गौतम शेखर, रानी देवी, कमल कुमार कामत, पवन कुमार कामत व ललिता देवी शामिल है.
मुख्य पार्षद पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
निर्मली. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद स्वास्तिका देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 12 में से 10 वार्ड पार्षदों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु शेखर व अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि मुख्य पार्षद के कार्यशैली से वार्ड पार्षदों को […]
