जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में शनिवार को युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच हुआ. इसमें मधेपुरा और सुर्यापुर के बीच मुकाबला हुआ. मैच में मधेपुरा की टीम ने 23 रनों से जीत हासिल की. टॉस जीत कर सुर्यापुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.मधेपुरा टीम के सभी खिलाड़ी 18.1 ओवर में 113 रन पर आउट हो गये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुर्यापुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 90 रनों पर ही सिमट गयी. मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए मधेपुरा के खिलाड़ी पिंटू को मैन ऑफ-द-मैच चुना गया. निर्णायक की भूमिका जयकृष्ण व बबलू ने निभायी, जबकि कमेंटेटर के रूप में विवेक कुमार बबलू व संतोष कुमार मौजूद थे. मुकाबले का बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने आनंद उठाया.
मधेपुरा ने सुर्यापुर को 23 रन से हराया
जदिया. उच्च विद्यालय जदिया के मैदान में शनिवार को युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच हुआ. इसमें मधेपुरा और सुर्यापुर के बीच मुकाबला हुआ. मैच में मधेपुरा की टीम ने 23 रनों से जीत हासिल की. टॉस जीत कर सुर्यापुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.मधेपुरा टीम […]
