राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन

सुपौल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख 40 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश प्रथम दिलीप कुमार सिंह ने बताया […]

सुपौल : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन लाख 40 हजार से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश प्रथम दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग बैंच का गठन किया गया था.

राष्ट्रीय लोक अदालत में दाखिल-खारिज के 256, भू-स्वामित्व के 476, जाति प्रमाण पत्र के 2517, निवास के 4563, आय के 2393, बाढ़ आपदा के 11, नीलाम पत्र वाद के 02, जन शिकायत के 203, न्यायालय वाद के 116 एवं धारा 107 के 63, सामाजिक सुरक्षा के 346, कन्या विवाह के 150, इंदिरा आवास के 275, जॉब कार्ड के 121, ट्रैफिक चलान के 123, वाहन निबंधन के 1235 समेत अन्य मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया.

इस अवसर पर परिवार न्यायालय के बलराम सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार चौधरी, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय रंजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सारंगधर उपाध्याय, शरद चंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >