सड़क हादसा में 19 वर्षीय युवक की मौत

मृतक के चाचा ने बताया कि फूलचंद अपनी मौसी के घर से लौट रहा था

निर्मली. रौआही गांव के समीप गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के नरेंद्रपुर पंचायत अंतर्गत रौआही गांव निवासी सूरज राम के पुत्र फूलचंद कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब फूलचंद अपने स्प्लेंडर बाइक से गांव लौट रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए फूलचंद को परिजन आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, निर्मली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, अपाचे बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में परिजन रोते-बिलखते नजर आए. मृतक के चाचा ने बताया कि फूलचंद अपनी मौसी के घर से लौट रहा था, तभी यह दुखद हादसा हो गया. इधर, अंधरामठ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपाचे बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >