रबी फसल की खेत से 1800 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

गुप्त सूचना मिली थी कि बनेलीपट्टी पंचायत में नेपाल से शराब का बड़ा खेप गुजरने वाला है.

वीरपुर समकालीन अभियान के तहत वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बनेलीपट्टी पंचायत के बौराहा यादव टोला से बोचहा धार जाने वाली रास्ते में गेंहूं और मक्का की खेत में तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 60 कार्टून में 1800 बोतल नेपाली देशी शराब को जब्त किया. जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष जयनेन्द कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बनेलीपट्टी पंचायत में नेपाल से शराब का बड़ा खेप गुजरने वाला है. सूचना की पुष्टि करते हुए एक टीम का गठन किया गया. श्री झा ने बताया कि शराब तस्कर तीन लोगों कों चिन्हित किया जा चुका है. उक्त टीम में प्रभारी थानाध्यक्ष जैनेन्द कुमार झा, प्रेमचंद्र पासवान, चौकीदार कामेश्वर पासवान, विसुनदेव पासवान सहित पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >