जदिया : जदिया पंचायत के फुलकाहा गांव में सोमवार को एक शादीशुदा युवक ने घर के पिछवाड़े जाकर अपने शरीर पर केरोसीन छिड़क कर माचिस से आग लगा ली. जिससे युवक का पूरा शरीर गंभीर रूप से जल गया. युवक के कराहने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने दौड़ कर वहां पहुंचा तथा इसकी सूचना युवक के परिजनों की दी.
केरोसीन डालकर जलने की सूचना मिलते ही उनके परिजन घर के पिछवाड़े पहुंचकर जख्मी युवक मुकेश शर्मा को आनन-फानन में उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया.
जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाहर रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार फुलकाहा गांव निवासी घोलट शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र मुकेश शर्मा अपने घर के पिछवाड़े घने जंगल मे जाकर अपने शरीर पर केरोसीन छिड़कर माचिस से शरीर मे आग लगा लिया. जिससे मुकेश शर्मा के पूरे शरीर में जलने से जख्म हो गया. बताया जाता है कि मुकेश शर्मा तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था.
मुकेश शर्मा से छोटा भाई बाहरी प्रदेश में मजदूरी करने गया हुआ है. सबसे छोटा भाई ही घर पर था. जबकि मुकेश शर्मा की पत्नी नेहर में है. जख्मी के पिता घोलट शर्मा जदिया बाजार में ही रहकर ट्रैक्टर चलता है. जख्मी युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का खुलासा नहीं हो सका है.
