दारोगा भर्ती परीक्षा में 1349 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (पटना), बिहार द्वारा आयोजित बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष व कदाचार-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सतत निगरानी की गयी.

जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे, दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई परीक्षा सुपौल. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (पटना), बिहार द्वारा आयोजित बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष व कदाचार-मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सतत निगरानी की गयी. जिले में कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जहां दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गयी थी. किसी भी प्रकार की अफवाह, अनुचित साधनों के प्रयोग और अव्यवस्था से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था. सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गयी. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक लगाई गयी. परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर कुल 4317 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था. जिनमें से 2968 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. शेष परीक्षार्थी विभिन्न कारणों से अनुपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल की मौजूदगी रही. ताकि किसी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न हो. अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने स्वयं सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधाओं तथा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग से सुरक्षा बल की तैनाती की गयी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें. ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रही, जिससे समय पर परीक्षार्थी केंद्रों तक पहुंच सके. पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हो. किसी भी केंद्र से नकल या गड़बड़ी की कोई शिकायत सामने नहीं आयी. जिला मुख्यालय स्थित पांच परीक्षा केंद्रों पर बिहार दारोगा परीक्षा में कुल 1349 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इसमें पहली पाली में 668 व दूसरी पाली में 687 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >