पेंशन के लिए आयी दिव्यांग बैंक शाखा के बाहर से गायब

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दिव्यांग पेंशन की निकासी करने आयी 24 वर्षीया दिव्यांग रेशमी कुमारी के गायब होने का मामला सामने आया है. इस बाबत गायब दिव्यांग के पिता ने सदर थाना में पुत्री की बरामदगी को लेकर आवेदन समर्पित किया है. थाना को दिये आवेदन में सुखपुर गौरीपुर टोला […]

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दिव्यांग पेंशन की निकासी करने आयी 24 वर्षीया दिव्यांग रेशमी कुमारी के गायब होने का मामला सामने आया है. इस बाबत गायब दिव्यांग के पिता ने सदर थाना में पुत्री की बरामदगी को लेकर आवेदन समर्पित किया है.

थाना को दिये आवेदन में सुखपुर गौरीपुर टोला वार्ड नंबर 02 निवासी रमेश मिश्रा ने बताया है कि उसकी पुत्री रेशमी कुमारी पैर से दिव्यांग हैं. सरकार से मिलने वाली पेंशन की राशि को निकालने के लिए वह अपनी बड़ी बहन के साथ बैंक ऑफ इंडिया शाखा सुपौल गयी थी.
बड़ी बहन बैंक ऑफ इंडिया के बगल में दवा दुकान पर दवा खरीदने गयी. दवा खरीद कर वापस लौटने पर अपनी छोटी बहन को वहां नहीं देख उसे खोजने लगी. लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में छानबीन शुरू कर दी गयी है. वहीं रेशमी के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >