शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, 75 हजार की संपत्ति राख

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय बाजार क्षेत्र के मुख्यमार्ग में अवस्थित अमित इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में शॉट-सर्किट से रविवार की रात आग लगने से दुकान में रखे टीवी, एम्प्लीफायर, साउंड, बल्ब, हॉल्डर, एलइडी, बैट्री, पंखा, मिक्सचर, तार, यूनिट मरकरी आदि जल कर नष्ट हो गया. पीड़ित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि दीपावली की रात को करीब 11 […]

त्रिवेणीगंज : मुख्यालय बाजार क्षेत्र के मुख्यमार्ग में अवस्थित अमित इलेक्ट्रोनिक्स दुकान में शॉट-सर्किट से रविवार की रात आग लगने से दुकान में रखे टीवी, एम्प्लीफायर, साउंड, बल्ब, हॉल्डर, एलइडी, बैट्री, पंखा, मिक्सचर, तार, यूनिट मरकरी आदि जल कर नष्ट हो गया. पीड़ित दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि दीपावली की रात को करीब 11 बजे वह दुकान का शटर बंद कर अपने घर चले गया.

करीब एक बजे स्थानीय लोगों के द्वारा दुकान में धुंआ निकलने की सूचना दी. सूचना पाकर जब दुकान को खोला तो देखा कि दुकान में आग लगी थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया कि अगलगी में करीब 70 से 75 हजार रूपये के इलेक्ट्रोनिक सामान जल कर खाक हो गया. आग लगने की लिखित जानकारी स्थानीय थाना में दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >