बेटी व बेटा में न करें विभेद दोनों को दिलाएं अच्छी तालिम

छातापुर : मुख्यालय पंचायत के नरहैया स्थित जामिया इस्लामिया अबहुरेरा मदरसा में बुधवार को इफ्तिताही इजलास का आयोजन किया गया. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व सदस्य मौलाना सगीर अहमद रहमानी की अध्यक्षता में आयोजित इजलास में गांव की सात छात्राओं ने कुरआन हिब्ज के तालिम की शुरुआत की. इस मौके पर मौलाना श्री रहमानी […]

छातापुर : मुख्यालय पंचायत के नरहैया स्थित जामिया इस्लामिया अबहुरेरा मदरसा में बुधवार को इफ्तिताही इजलास का आयोजन किया गया. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व सदस्य मौलाना सगीर अहमद रहमानी की अध्यक्षता में आयोजित इजलास में गांव की सात छात्राओं ने कुरआन हिब्ज के तालिम की शुरुआत की.

इस मौके पर मौलाना श्री रहमानी ने सभी छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी और कहा कि कुरआन पाक का हिब्ज करने में दिलचस्पी रखने वाले बच्चों को मदरसा अवश्य भेंजे. कुरआन का हवाला देते उन्होंने कहा कि मां बाप का पहला फर्ज है कि अपने बच्चे को अच्छी से अच्छी तालिम दे. बेटा और बेटी में फर्क न करें और दोनों को समान अधिकार दें. कहा कि समाज में अशिक्षा के कारण बहुत सारी कुरीतियां फैल गई है. इन कुरीतियों को मिटाने के लिए बच्चों को मुकम्मल तालिम देना जरूरी है.
उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते कहा कि बच्चों को दीनी शिक्षा के साथ साथ दुन्यावीं शिक्षा भी देना आवश्यक है. कुरआन हिब्ज के पढ़ाई की शुरुआत करने वालों में असराना प्रवीण, इमराना प्रवीण, नुजहत प्रवीण, आमना प्रवीण, गुलनाज बेगम, यास्मीन प्रवीण, खुशबू प्रवीण के नाम शामिल है. इजलास के मौके पर कारी मो तौहिद, हाफिज ईब्राहिम, मो नूर आलम, मौलवी जमील, मकसूद मसन, मो नवीन, अब्दुल मतीन, मो ज़ियाउल हक, मौलवी, जियाउद्दीन, मो इब्राहीम सहित बच्चे व अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >