चोरी की और धमकी भरी नोटिस भी चिपका गये चोर

सुपौल : जिले में चोरी की वारदात में लगातार वृद्धि हो रही है. बेखौफ चोरों का मनोबल अब इतना बढ़ चुका है कि अब वे घर में चोरी करने के बाद गृह स्वामी के विरुद्ध उनके घर पर नोटिस भी चिपका देते हैं. जिसमें कई तरह की धमकियां शामिल होती है. ताजा मामला नगर परिषद […]

सुपौल : जिले में चोरी की वारदात में लगातार वृद्धि हो रही है. बेखौफ चोरों का मनोबल अब इतना बढ़ चुका है कि अब वे घर में चोरी करने के बाद गृह स्वामी के विरुद्ध उनके घर पर नोटिस भी चिपका देते हैं. जिसमें कई तरह की धमकियां शामिल होती है.

ताजा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 का है. जहां बीती रात रवि कुमार यादव के घर में अज्ञात चोरों ने उसके घर से दो सिलिंग पंखा की चोरी कर लिया. साथ ही घर में रखा सारा सामान को इधर-उधर फेंक दिया.
गृह स्वामी श्री यादव ने बताया कि वह रविवार की शाम को अपने पैतृक गांव खुखनाहा गये हुए थे. सुबह में चोरी की सूचना आसपास के लोगों के द्वारा दी गयी. बताया कि चोरों द्वारा एक धमकी भरा पत्र भी उनके घर में चिपका दिया. जिस पर उसे एक दिन के अंदर घर खाली करने का धमकी दिया है. नोटिस में कहा गया कि यदि घर खाली नहीं किया तो गोली से भून दिये जाओगे. नोटिस पर धमकी दिये जाने वालों ने अपना नाम बादशाह बताया है.
धमकी भरे नोटिस के बाद गृह स्वामी भयभीत है. इस बाबत सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है. चोरों ने सामान को इधर-उधर बिखेर दिया था. आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं उस मुहल्ले में पुलिस गश्ती तेज कर दी जायेगी.
डॉक्टर के घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
सुपौल. नगर परिषद के डकही घाट स्थित डॉ संजीव कुमार गुप्ता के सूने घर को चोरों बीती रात निशाना बनाया है. गृह स्वामी के आने के बाद ही चोरी गयी संपत्ति की जानकारी प्राप्त हो सकता है. घर की रखवाली करने वाले रामविलास पासवान ने बताया कि रविवार को उसे तेज बुखार आ गया था.
जिस कारण वह रविवार की रात डॉ गुप्ता के घर सोने नहीं गया था. सोमवार की सुबह घर खोलने पर देखा की घर का दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है.
इसके बाद चोरी की वारदात की सूचना गृह स्वामी को दिया गया है. बताया गया कि गृह स्वामी किसी जरूरी कार्य से पटना गये हुए थे. घर की रखवाली का जिम्मा श्री पासवान के पास था. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >