पोल से टकरायी ट्रिपल लोड बाइक, एक की मौत

नशे में धुत थे तीनों युवक, मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात में हुई घटना के बाद जुटे लोग मृतक को बाइक पर लेकर निकल गये उनके दो अन्य साथी आधे घंटे तक होता रहा हंगामा, पुलिस को नहीं लगी भनक छातापुर : छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस […]

  • नशे में धुत थे तीनों युवक, मृतक की अब तक नहीं हुई पहचान
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात में हुई घटना के बाद जुटे लोग
  • मृतक को बाइक पर लेकर निकल गये उनके दो अन्य साथी
  • आधे घंटे तक होता रहा हंगामा, पुलिस को नहीं लगी भनक
छातापुर : छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कर्तव्यहीनता के कारण पूर्ण शराबबंदी कानून पूरी तरह बेअसर है, जिसका नतीजा है कि नशे का सेवन कर लोग सड़क पर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं. रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर ट्रिपल सवार युवकों ने बाइक से एक बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.
यह घटना मुख्यालय बाजार में दुर्गा मंदिर चौक के समीप एसएच 91 पर हुई है. हैरानी की बात यह है कि देर रात बीच बाजार हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत भी हो गयी.
लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, जबकि थाना पुलिस देर रात तक गश्त पर रहने का दावा करती है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नशे में धुत तीन युवक बाइक पर सवार होकर उत्तर दिशा से तीव्र गति में आ रहे थे. इसी दौरान चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बिजली पोल से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.
देर रात के सन्नाटे में आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर जमा हुए. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीनों युवक नशे में धुत थे और तीनों तीन दिशा में सड़क पर गिरे पड़े थे, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी थी. अन्य दोनों युवकों ने जदिया घर होने की बात कही. लेकिन उन्होंने अपना नाम नहीं बताया.
दोनों युवकों ने बाइक पर मृतक को बीच में लिया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बहाने मौके से भाग निकले. करीब आधे घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा. लेकिन पुलिस घटनास्थल पर झांकने तक नहीं पहुंची. थानाध्यक्ष राघव शरण ने पूछने पर बताया कि दुर्घटना या मौत होने की जानकारी उन्हें नहीं मिली है. इसलिए इस संदर्भ में वे कुछ भी नहीं बता सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >