बज्रगृह में रखी गयी इवीएम, डीएम एसपी व प्रेक्षक ने लिया जायजा

सुपौल : लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में मंगलवार को मतदान का कार्य संपन्न हो गया. जिसके बाद जिले के सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम का मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया. संध्याकाल से शुरू हुए यह कार्य तकरीबन अहले सुबह तक जारी रहा. इस दौरान मतदान कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज परिसर में […]

सुपौल : लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में मंगलवार को मतदान का कार्य संपन्न हो गया. जिसके बाद जिले के सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम का मुख्यालय पहुंचना शुरू हो गया. संध्याकाल से शुरू हुए यह कार्य तकरीबन अहले सुबह तक जारी रहा.

इस दौरान मतदान कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज परिसर में बनाये गये बज्रगृह में ईवीएम जमा करने की होड़ लगी रही. देर रात तक मतदान कर्मी मतदान कराने के बाद थके-हारे बीएसएस कॉलेज परिसर पहुंच रहे थे. जहां उन्हें ईवीएम जमा करने के लिये अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा.
ईवीएम जमा करने के बाद जहां मतदान कर्मी इस महत्वपूर्ण कार्य से निवृत हो गये. वहीं जिला प्रशासन द्वारा बूथों से आए ईवीएम को बज्रगृह में सुरक्षित रूप से रखने की कवायद जारी रही. इस दौरान कॉलेज परिसर में रौशनी एवं सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. परिसर में सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिये अलग-अलग बज्रगृह का निर्माण किया गया है.
जहां सुरक्षा के लिये पारा मिलेट्री की तैनाती की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता अखिलेश कुमार झा, डीडीसी मुकेश कुमार सिन्हा सहित प्रेक्षक ने बुधवार को कॉलेज परिसर पहुंच कर बज्रगृह का मुआयना किया. उन्होंने बज्रगृह के अंदर की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >