लूट मामले में अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी, पुलिस के हाथ खाली

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक पर सोमवार को बेखौफ अपराधियों द्वारा एक दंपत्ति से 65 हजार रूपये दिन-दहारे लूट लिये जाने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है और ना ही घटना का उद‍्भेदन हो पाया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने इस बाबत […]

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर चौक पर सोमवार को बेखौफ अपराधियों द्वारा एक दंपत्ति से 65 हजार रूपये दिन-दहारे लूट लिये जाने के मामले में पुलिस द्वारा अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है और ना ही घटना का उद‍्भेदन हो पाया है.

थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि पुलिस शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. जल्द ही घटना का उद‍्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी डभारी निवासी प्रभात चंद्र मिश्र अपने पत्नी के साथ जिला मुख्यालय पहुंच कर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा एवं एटीएम से रुपये निकाल कर जा रहे थे. तभी लोहिया नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मार कर उनका रुपये वाला झोला छीन लिया और भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >