छातापुर : एएसपी त्रिवेणीगंज के निर्देश पर छातापुर थाना पुलिस ने नेपाल निर्मित देशी शराब की 25 बोतल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया है.
थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत में रविवार को की गयी छापेमारी पश्चात थाना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गये और सबों ने गिरफ्तार युवक को साजिश का शिकार बताया. घर के पिछवाड़े से जमीन खोदकर शराब बरामद की गयी है.
परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस साजिश का आरोप गिरफ्तार युवक के बहनोई पर ही लगाया है. थानाध्यक्ष श्री शरण ने बताया कि शराब की बरामदगी कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त है. थानाध्यक्ष राघव शरण जानकारी देते कहा कि थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड संख्या 02 में गुप्त सूचना पर सतीश कुमार के घर से नेपाल निर्मित 25 बोतल दिलवाले बरामद की गयी है. जिसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 57/19 दर्ज किया गया है.
नशे की हालत में युवक गिरफ्तार
पिपरा. संध्या गति के दौरान पिपरा पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के अमहा भिटकियाही निवासी उपेंद्र शर्मा के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गयी है.
मालूम हो कि पूर्ण शराबंदी के बावजूद शराब कारोबारी व शराब के शौकीन अपने आदत से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस आए दिन गिरफ्तार कर रही है.
