कोसी तटबंध 83.40 किमी के एकाढ़ घाट के समीप स्पर का जायजा

नवहट्टा : राज्य सरकार के मुख्य सचिव ने गुरुवार को पूर्वी कोसी तटबंध 83.40 किमी के एकाढ़ घाट के समीप स्पर का जायजा लिया एवं अधिकारियों को कई तरह के गुणवत्तापूर्ण कार्य करने सहित कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने वीरपुर कोसी डिवीजन के अभियंता प्रकाश दास से कोसी तटबंध में […]

नवहट्टा : राज्य सरकार के मुख्य सचिव ने गुरुवार को पूर्वी कोसी तटबंध 83.40 किमी के एकाढ़ घाट के समीप स्पर का जायजा लिया एवं अधिकारियों को कई तरह के गुणवत्तापूर्ण कार्य करने सहित कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने वीरपुर कोसी डिवीजन के अभियंता प्रकाश दास से कोसी तटबंध में हो रहे कटाव निरोधात्मक कार्य की विस्तृत जानकारी ली. श्री दास ने कहा कि जियो बैग द्वारा जो निरोधात्मक कार्य किया जा रहा है. उसे 20 दिनों में पूरा कर लिया जायेगा. मुख्य सचिव ने शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में पैदल भ्रमण कर लोगों से स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था और बिजली संबंधित कई तरह की जानकारी ली. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे दो बच्चों को रास्ते रोक कर उनसे पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की. बच्चों ने भी मुख्य सचिव को बता दिया कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है. इसलिए ट्यूशन पढ़ने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >