शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या छापेमारी कर नेपाल निर्मित दिलवाले शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुअनि सह प्रभारी थानाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि राय ने बताया कि छापेमारी में 300 एमएल के नेपाली शराब की 07 […]

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की संध्या छापेमारी कर नेपाल निर्मित दिलवाले शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत पुअनि सह प्रभारी थानाध्यक्ष वशिष्ठ मुनि राय ने बताया कि छापेमारी में 300 एमएल के नेपाली शराब की 07 बोतल बरामद की गयी. साथ ही मौके से महिला कारोबारी फुलकुमारी को गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >