प्रतापगंज. अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन एवं ग्रामीणों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचलाधिकारी आशु रंजन एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा. जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि सीमांकन (पैमाइश), अवैध अतिक्रमण व आपसी पारिवारिक बंटवारे से संबंधित मामलों की शिकायत दर्ज कराई. अधिकारियों ने दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का गंभीरता से अवलोकन कर निष्पक्ष सुनवाई की. अंचलाधिकारी आशु रंजन ने बताया कि शनिवार को कुल पांच नए आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से चार मामलों का आपसी सहमति एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. वहीं एक मामला जटिल होने के कारण उसे सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तिथि निर्धारित की गई है. जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों को त्वरित न्याय मिलने पर लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की.
जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, चार मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
अधिकारियों ने दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का गंभीरता से अवलोकन कर निष्पक्ष सुनवाई की
